होशवालों को खबर क्या - Hoshwalon Ko Khabar Kya Lyrics in Hindi
Movie: Sarfaros (1999)
Music By: Jatin-Lalit
Lyrics By: निदा फाज़ली
Singer: जगजीत सिंह
Jagjeet Singh
Actor: Nasiruddeen Shah Amir Khan, Sonali Bendre
Hoshwalon Ko Khabar Kya Lyrics in Hindi
होशवालों को खबर क्या
बेखुदी क्या चीज़ है
इश्क कीजिये फिर समझिये
ज़िन्दगी क्या चीज़ है
उनसे नज़रें क्या मिलीं
रौशन फिज़ाएँ हो गयीं
आज जाना प्यार की
जादूगरी क्या चीज़ है
इश्क कीजिये फिर समझिये
ज़िन्दगी क्या चीज़ है
बिखरी जुल्फों ने सिखाई
मौसमों को शायरी
झुकती आँखों ने बताया
मैकशी क्या चीज़ है
इश्क कीजिये फिर समझिये
ज़िन्दगी क्या चीज़ है
हम लबों से कह ना पाए
उनसे हाल-ए-दिल कभी
और वो समझे नहीं
ये ख़ामोशी क्या चीज़ है
इश्क कीजिये फिर समझिये
ज़िन्दगी क्या चीज़ है
0 Comments